Dagdusheth Ganpati Logo Dagdusheth Ganpati Logo
  • hi
    • English
    • मराठी
    • हिन्दी
  • हमारे बारेमें
    • ट्रस्टी
    • बप्पा का इतिहास
    • सामाजिक पहल
    • FAQs
  • मंदिरकी समय सारिणी
  • उत्सव
  • गणेशोत्सव
  • लाइव दर्शन
  • गॅलरी
    • छवि गैलरी
    • ड्रोन गॅलरी
    • व्हिसिटर्स फोटो
    • वीडियो गैलरी
    • ऑडियो गैलरी
    • वॉलपेपर
  • धनराशी देन
  • संपर्क

इतिहास

श्रीदगडूशेठ हलवाई गणपती यह भक्तों के लाडले भगवान हैं। श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपती को पुणे शहर के गौरव का उच्चतम स्थान माना जाता है। हर साल भारत भर के और देश विदेशों के अनगिनत भक्त इस भगवान के दर्शन पाने के लिये आते हैं।

श्री दगडूशेठ हलवाई गणपती यह मंदिर भक्तों के आदर और भक्ती का स्थान तो है ही, पर इतना ही नहीं, बल्कि समाज-सेवा और संस्कृति-संवर्धन के लिए प्रयत्नशील रही हुई एक महत्त्वपूर्ण संस्था के रूप में भी लोग इसे जानते हैं। ’श्री दगडूशेठ हलवाई गणपती मंदिर ट्रस्ट’ इस नाम से यह संस्था कार्यरत है। इस मंदिर के पीछे एक बहुत बडी और वैभवशाली परंपरा रही है।

कई साल पहले अपना इकलौता बेटा प्लेग में खोने के बाद श्रीमंत दगडूशेठ और उनकी पत्नी लक्ष्मीबाई, इन दोनों ने इस गणेश मूर्ती की स्थापना की थी। उसके बाद अब हर साल ना केवल श्री दगडूशेठ का परिवार बल्कि आसपास के सभी लोग भाव-भक्ती से और बडे जोश के साथ गणेशोत्सव मनाते रहे। तब अपनी जवान उम्र में तात्यासाहेब गोडसे इस गणेश-उत्सव के एक उत्साही कार्यकर्ता थे। बाद में जब लोकमान्य तिलकजी ने आजादी के संघर्ष में लोगों को इकट्ठा करने के लिये गणेशोत्सव को सार्वजनिक उत्सव का रूप दिया तब दगडूशेठ गणपती को सर्वाधिक लोकप्रियता का सम्मान प्राप्त हुआ।

१९५२ में दगडूशेठ हलवाई गणपती मंदिर उत्सव के अनुशासन की जिम्मेदारी तात्यासाहेब और उनके मित्र-परिवारपर आ पडी। तात्यासाहेब के मार्गदर्शन में उसके सहयोगी मामासाहेब रासणे, अॅड. श्री. शंकरराव सूर्यवंशी और श्री. के. डी. रासणे इन लोगो ने यह जिम्मा खूब अच्छी तरह निभाया और उसके बाद यह सिलसिला कभी रुका ही नहीं। उदार दानी व्यक्ती और भक्त मंदिर के दान-पात्र में बहोत उदारता के साथ अपना दान देते रहे। तब तात्यासाहेब और उनके मित्र-परिवार ने सोचा कि इस निधी से अपनेही बांधवोंकी सेवा करने से बढकर ईश्वरसेवा और क्या हो सकती है? इस ध्येय से प्रेरित इन युवकों ने उत्सव के कार्य की व्याप्ती परंपरा प्राप्त पूजा विधी के आगे ले जाकर सामाजिक और सांस्कृतिक विकास के क्षेत्र में कदम रखा। मंदिर में किये जानेवाले धर्मकार्य तो पूरे तामझाम से होते ही रहे, पर इन्होंने अपने राज्य के सामाजिक और राजनैतिक प्रश्नों की ओर भी अपना ध्यान मोडा।

’श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपती मंदिर ट्रस्ट’ के माध्यम से उन्होंने कई समाजसेवी कार्यों का आरंभ किया। वंचित बच्चों की शिक्षा और उन्हें पैसों की मदद, छोटे कारोबार खडे करनेवालों को या फिर छोटे विक्रेताओं को ’सुवर्णयोग सहकारी बँक’ की तरफसे आर्थिक सहाय्यता; वृद्धाश्रम, ईेंट-भट्टीके मजदूरों का पुनर्वसन यह कुछ उदाहरण इस में शामिल हैं।

आज श्री गणेशजी के आशीर्वाद से ’श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपती ट्रस्ट’ ये एक समाज की अगुवाई करनेवाली समृद्ध संस्था बन चुकी है। मानवसेवा ही ईश्वरसेवा है इस भाव से काम करने में एक बडा आनंद ले रही है।

वॉलपेपर

Dagdusheth Ganpati Wallpaper
Dagdusheth Ganpati Wallpaper
Dagdusheth Ganpati Wallpaper
Dagdusheth Ganpati Wallpaper
Dagdusheth Ganpati Wallpaper

श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति ट्रस्ट गणेश अहवाल २०२३ की PDF डाउनलोड करने के लिए

आहवाल   २०२३
डाउनलोड
थँक्यू बाप्पा
डाउनलोड

गैलरी

image image image image image image

वीडियो Live Stream

Live Darshan

कॅलेंडर

हमें फ़ॉलो करें

ई-सेवा

संकष्टी चतुर्थी विशेष महाभिषेक

संकष्टी चतुर्थी विशेष महाभिषेक

₹ 2100/-
अभी बुक करें
पोषाख: संकष्टी और विनायकी चतुर्थी

पोषाख: संकष्टी और विनायकी चतुर्थी

₹ 6000/-
अभी बुक करें
दैनिक महा-अभिषेक (नित्य अभिषेक)

दैनिक महा-अभिषेक (नित्य अभिषेक)

₹ 251/-
अभी बुक करें
हमारे बारेमें

पूरे महाराष्ट्रभरके, गणेशोत्सव मनानेवाले भक्तोंके लिये पुणे शहरका श्रीमंत दगडुशेठ हलवाई गणपती ट्रस्ट एक अभिमानका, स्फूर्तीप्रद, जानामाना और आदर्श समझा जानेवाला महोत्सव है.

हमारे बारेमें
लिंक्स
  • हमारे बारेमें
  • मंदिर अनुसूची
  • उत्सव
  • धनराशी देन
  • गॅलरी
  • लाइव दर्शन
  • जय गणेश रुग्ण सेवा अभियान
  • प्रश्न
  • गोपनीयता धोरण
  • नियम और शर्तें
  • संपर्क
संपर्क के लिये

गणपती भवन, २५०,
बुधवार पेठ, पुणे,
महाराष्ट्र, भारत - ४११००२

गणपती सदन
+91 20 24496464
+91 20 24492000

[email protected] धनराशी देन के लिये संपर्क:
[email protected]

हम तक पहोंचने के लिये
1.0.2
© मुद्रणाधिकार २०२३: श्रीमंत दगडूशेठ सार्वजनिक गणपती ट्रस्ट. (Copyrights).
सर्व हक्क आरक्षित. Powered by IMEPL